फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी और दुराचार के प्रयास में आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक डा. अजय कुमार ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी और दुराचार का प्रयास करने के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। एडीजे ने यह आदेश बचाव पक्ष और एडीजीसी फौजदारी के तर्को को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले के अनुसार वादिनी मुकदमा के साथ आरोपी ने कोचिंग पढाने के दौरान छेड़छाड किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। मामले में आरोपी भीटी निवासी अनूप तिवारी पुत्र अशोक तिवारी की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर दोनों पक्षों के तर्को को सुनने के बाद एडीजे ने जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें