फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के तीसरे दिन मिली प्रेमी युगल की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र और जिले की सीमा, घाघरा नदी के पुल पर गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में रविवार को मऊ नगर के रहने वाले एक प्रेमी युगल ने घाघरा में छलांग लगाने की घटना के तीसरे दिन उनकी लाश उतराई मिली। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर क्षेत्र के एक प्रेमी युगल के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी और प्रेमिका दोनों स्कूटी से ही दोहरीघाट घाघरा पुल पर जा पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती स्कूटी से अपने प्रेमी को बैठाकर पुल के बीचों बीच आकर रुकी। इस दौरान कुछ देर तक दोनों ने बातचीत की तो किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। देखते ही देखते दोनों दुपट्टे से अपनी एक साथ कमर को बांधे और गले मिलकर पुल से नदी में छलांग लगा दिए। जब तक आस पास के लोग उन्हें रोकने का प्रयास करते तब तक वह उफनाई घाघरा के जलप्रवाह में समा गए। मामला गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र का होने के चलते मौके पर वहां की पुलिस के साथ ही दोहरीघाट की भी पुलिस पहुंच गई। क्षेत्र गोरखपुर का होने के चलते वहां की पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में जाल डलवाकर दोनों को ढुढ़ने का प्रयास किया लेकिन प्रेमी युगल का कहीं कोई पता नहीं लग सका। घटना के तीसरे दिन दोनों का शव उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें