फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल की मौत, देर शाम पहुंचा शव घर तो मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास गुरुवार की शाम को सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शु्क्रवार की देर शाम युवक की लाश उसके घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। इस दौरान गांव के लोग भी दुखी हुए।
विज्ञापन

मृत युवक शहाबुद्दीन 40 मधुबन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का निवासी था। वह गुरुवार की शाम को अपनी बाइक से मऊ मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए गया था। देर शाम को वापस लौटने के दौरान उसकी बाइक रईसा गांव के पास एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में शहाबुद्दीन को गंभीर चोटे आई। परिवार के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। वाराणसी में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें