फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज, फिर भी खुले आम घूम रहे हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में चार अगस्त को विवाद के साथ हुई मारपीट में घायल वृद्घ की मौत होने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज भारतीय मौर्य कुशवाहा महासभा गुरुवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम मौर्या और प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि कोचिंग संचालक के पिता की हत्या के बाद बामुश्किल पुलिस रिपोर्ट तो दर्ज की। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। अब आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा एक परिवार भुगत रहा है। ऐसे में मृत व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए, साथ ही परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतीय मौर्य कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौके पर मौजूद रहे।
बताते चले बीते चार अगस्त को सुरहुरपुर गांव स्थित एसआरएम कोचिंग सेंटर पर चढकर मनबढ़ों ने कोचिंग संचालक से विवाद के साथ मारपीट किया था। इसमें घायल हुए कोचिंग संचालक के पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ज्ञापन सौंपने के दौरान राधेश्याम मौर्य के साथ अरविंद मौर्य, नरेंद्र मौर्य, हरेंद्र मौर्य, भगवान दास मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, अभिमन्यु मौर्य, दिनेश मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें