फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट मामले में तीसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मऊ-गाजीपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के समीप 7 अगस्त की देर शाम हुई लूटपाट करने के मामले की रिपोर्ट पुलिस ने तीसरे दिन भी दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित ने पुलिस पर अपराधों को बढ़वा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि आजमगढ़ जिला के जहानागंज थाना क्षेत्र के बारीगाव निवासी नरेंद्र सिंह गाजीपुर जिले के जखनिया ब्लाक में मनरेगा में जेई पर पदस्थ है। जहां वह रोजाना की भांति 7 अगस्त मंगलवार की देर शाम जखनिया ब्लाक से बारीगांव के लिए बाइक से जा रहे थे। अभी वह गाजीपुर- मऊ मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया, जब तक वह संभलता एक बदमाश ने उसके कनपटी पर पिस्तोल रखने के साथ उसके जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसी दौरान अपनी बाइक से उतरकर दूसरे बदमाश ने उसकी बाइक उठा लिया। इसके बाद दोनों बदमाश गाजीपुर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह रात 10 बजे चिरैयाकोट थाने पहुंचा और अपने साथ हुई आपबीती सुनाते हुए तहरीर दिया। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई नहीं की।
इस बावत मुहम्मदाबाद सीओ आलोक जायसवाल का कहना हैं कि घटना की जानकारी हैं। लेकिन पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इस बारे में वो संबधित थाना प्रभारी से इसकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें