फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप लूट के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर में स्थित एक ईंट भट्ठे के मुनीब से बुधवार की शाम पांच बजे कुछ लोगों द्वारा असलहे के बल पर 40 हजार रुपये लूट कर और तोड़फोड़ कर भाग जाने के मामले में पुलिस ने गुरूवार को तीन युवकों के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पांच बजे खीरीकोठा निवासी कुछ लोग तमंचा लहराते हुए ईंट भट्ठे पर गए और जाते ही ईंट भट्ठे पर सोलर लाइट, पैनल, ट्रेक्टर की लाइट, पंखा आदि तोड़ना शुरू कर दिया। मुनीब से तमंचा सटाकर ईंट बिक्री के चालीस हजार रुपये छीनकर लुटेरे फरार हो गए।मुनीब ने दूसरे के फोन से अखिलेश मल्ल को फोन कर घटना की सूचना दिया। भट्ठा मालिक ने स्थानीय थाने में इस आशय की तहरीर दी। पुलिस ने गुरूवार को गांव के आरोपी राजा मल्ल, सन्नी मल्ल व भेलऊर गांव निवासी अमित के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। सीओ घोसी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंच जाएगी। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें