फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकों के साथ पच्चीस हजार का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ पच्चीस हजार का ईनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी की निशनदेही पर बरामद हुई 11 बाइकें
फरार आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस टीम
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कल्यानपुर गांव के पास से पच्चीस हजार रुपये के ईनामी बदमाश को दबोचा। जबकि उसके साथ मौजूद उसका साथी भागने में सफल रहा। आरोपी के पास से बरामद हुई चोरी की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू किया तो करीब 11 और बाइके बरामद हुई। पुलिस की इस सफलता का खुलासा सीओ घोसी अनिल कुमार ने कोतवाली में प्रेसवार्ता करके किया।
विज्ञापन

सीओ घोसी अनिल कुुमार ने बताया कि घोसी कोतवाली प्रभारी परमानंद मिश्र मय हमराही और स्वाट टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर संयुक्त रुप से घोसी के कल्यानपुर गांव के पास से पच्चीस हजार रुपये के ईनामी बदमाश को दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राकेश राजभर पुत्र जगरनाथ कोपागंज थाने के कोडरा गांव का निवासी है। वह शुक्रवार को मऊ की तरफ से अपने साथी राजेश विश्वकर्मा के साथ आ रहा था। इसबीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कल्याणपुर गांव के पास से दबोचा। पुलिस को देख गिरफ्तार राकेश का साथी राजेश विश्वकर्मा फरार हो गया। आरोपी के पास से बरामद हुई बाइक चोरी की निकलने पर पुलिस उसे कोतवाली ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान चोरी की 11 और बाइके बरामद हुई। सीओ घोसी के अनुसार गिरफ्तार और फरार आरोपी बाइकों को चुराने के बाद कंप्यूटर से फर्जी कागज तैयार कर उसे बेचने का काम करते है। गिरफ्तार आरोपी राकेश पर पच्चीस हजार रुपये का ईनाम था। पुलिस आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान करने के बाद उसे जेल भेजने के लिए कोर्ट भेज दी। सीओ घोसी अनिल कुमार के अनुसार फरार राजेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी ने पुलिस पार्टी को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें