फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने, नकदी समेत मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार की रात्रि चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर हड़कंप मचा दिया । एक ही रात दो स्थानों पर हुई चोरी के खुलासे के लिए पुलिस दिन भर हांफती नजर आई।
विज्ञापन

अनपरा बाजार निवासी ओम प्रकाश केशरी की बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। ओम प्रकाश केशरी ने बताया कि जब वह शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने के आए तो शटर टूटा हुआ था। जब वे अंदर गए तो दुकान से 15 मोबाइल गायब मिली। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। डिबुलगंज निवासी कैलाश कुमार जायसवाल ने अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके परचून की दुकान से उनके पड़ोसी द्वारा चोरी की गई है। पुलिस कैलाश की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी से पूछताछ कर रही है। पश्चिमी परासी निवासी उमेश कुमार दूबे ने बुधवार को अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 24 जुलाई को शादी में शामिल होने के लिए अपने गृह जनपद गए थे। जब वह अपने आवास पर लौटे तो देखा कि आवास का ताला टूटा पड़ा है तथा आलमारी का सामान बिखरा हुआ है। जब घर में सामान मिलाने लगे तो देखा कि आलमारी में रखी सोने की चैन, अंगुठी, नथिया, झुमका, हार तथा चांदी की पायल, बिछिया, कड़ा, 35 हजार नकद तथा एक लैपटाप एवं जरूरी कागजात गायब है। उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया तथा चोरों ंकी तलाश में जुट गई है। क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरी से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें