फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की छेड़छाड़ और मारपीट, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी एक युवती के संग उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। साथ ही उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी एक युवती रविवार को अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात साढ़े सात बजे के करीब वह अपने घर में अकेली थी। तभी गांव निवासी शब्बीर अहमद पुत्र अलाउद्दीन बुरी नियत से उसके घर पहुंचा और उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। रविवार को पीड़ित और उसके पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शब्बीर अहमद पुत्र अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें