फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाने की पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गाजियाबाद के साहिबाबाद श्यामपार्क निवासी जगदीश आनंद की तहरीर पर की है। श्याम पार्क मेन, साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी जगदीश आनंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र भेलूपुर तियरा गांव निवासी ओमप्रकाश बबलू तिवारी और दिव्य प्रकाश मोनू तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय में नौकरी दिलाने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी। वर्ष 2014- 15 में कुल छह किस्तों में उसने 25 लाख रुपये दे दिए। यह रुपये उसने मिश्रौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर दिया था। बीच बीच में मिलता रहा लेकिन हमेशा आश्वासन देते रहे कि नौकरी मिल जाएगी। इस तरह से टालमटोल करते तीन साल बीत गए । पैसा वापस करने के लिये कहा गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। जगदीश आनंद की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें