फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी न देने तीन युवकों ने दुकानदार को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज। थाना क्षेत्र के जहनियापुर में शनिवार की रात ताड़ी न मिलने गुस्साए तीन युवकों ने दुकानदार पर लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई से दुकानदार बेहोश हो गया। हमलावर उसे मरा समझ कर भाग गए। लोगों ने दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन युवकों के विरूद्व नामजद एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जहनियांपुर गांव निवासी रामअवध सोनकर (26) पुत्र सिजोर सोनकर गांव से कुछ दूरी पर लाइसेंसी ताड़ी की दुकान चलाता है। शनिवार की रात दुकान पर पारा गांव के ही हरेंद्र यादव, सोनू यादव और कोमल यादव ताड़ी पीने पहुंचे। जहां तीनों ने दुकानदार से आठ लीटर ताड़ी की मांग की। जिस पर दुकानदार ने ताड़ी खत्म होने की बात कही। इस पर तीनों दुकानदार से गालीगलौज करने लगे। जब दुकानदार ने विरोध किया तो तीनों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। जहां परिजनों ने घायल दुकानदार को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें