फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवा मोड़ स्थित डीडी पब्लिक स्कूल का गुरुवार की रात चोर ऑफिस सहित तीन कमरों का ताला तोड़कर 30 हजार नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट ले गए। चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह चौकीदार को हुई। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक परशुराम राजभर ने बताया कि वह गुरुवार की शाम स्कूल में तालाबंद कर चौकीदार हरिकिशुन यादव को सतर्ककर घर चले गए। देर रात चौकीदार खाना खाने के बाद गर्मी से बचने के लिए छत पर सोने चला गया। इसी बीच चोरों ने स्कूल का मेनगेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसे। उन्होंने आफिस का ताला तोड़कर कैश बाक्स में रखे 30 हजार रुपये और कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर दो एलईडी उठा ले गए। प्रबंधक ने बताया कि चोरों ने तीसरे कक्ष का भी ताला खोला, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह जब चौकीदार जगा तो चोरी का पता चला। प्रबंधक के अनुसार ड़ेढ लाख का सामान चोरों ने गायब किया। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें