फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से गर्भवति महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : mau
विज्ञापन
सिपाह इब्राहिमाबाद (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में सोमवार की शाम सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार एक गर्भवति महिला और एक तीन वर्षीय बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 6 बजे एक ऑटो चालक सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार से चार सवारी को लेकर कुंडा जा रहा था। अभी वह बाजार के ब्रम्हस्थान के पास पहुंचा था कि चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ऑटो में सवार गर्भवति महिला ममता 30 पत्नी राजेश, कलावती 40 पत्नी छविलाल, राजेश 32 और उसका तीन वर्षीय पुत्र विनय घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां ममता की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें