फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार और आठ मोटर साइकिलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मानीटरिंग में स्वाट टीम और हलधरपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात में गहनी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की इंडिगो कार को रोका। पुलिस को देखते ही कार रोककर चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि एक शख्स भाग निकलने में कामयाब हो गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम पता सौरभ कुमार पुत्र शंकर राम बताया। यह हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोहरी गांव का निवासी है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की आठ बाइकें बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर की सख्ती के बाद पुलिस वाहन चोरों के विरुद्ध सघन अभियान चला रखी है। पुलिस के अनुसार फरार अमित ठठेरा पुत्र कन्हैया लाल शहर कोतवाली के भीटी नई बस्ती का निवासी है। चालक के पास कार के कोई कागजात नहीं थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर सौरभ ने बताया कि चोरी की कई बाइकें इकठ्ठा करके मानिकपुर गांव के पास स्थित पुलिया के नीचे झाड़ियों के बीच रखे हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की आठ बाइकें बरामद किया। एसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें