कोपागंज। थाने के फुलेलपुरा मुहल्ला निवासी किशोरी के संग मनबढ़ ने तीन दिन पूर्व बुरी नियत से घर में घुसकर छेड़खानी किया। किशोरी द्वारा छत पर पहुंचकर शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। परिवारीजन के द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मौन साधे है। इससे किशोरी के परिवार के लोग काफी परेशान है ।
कोपागंज नगर पंचायत के मुहल्ला निवासी एक परिवार बीते 27 अप्रैल को किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान घर में किशोरी अकेली थी। इस मौके का लाभ उठाते हुए रात में मुहल्ले का एक युवक घर में घुस गया, और किशोरी के संग जोर जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान किशोरी ने मनबढ़ का विरोध किया, तो उसने उसकी जमकर पीटाई की। किशोरी मौका पाकर अपने घर के छत पर पहुंचकर शोर मचाने लगी। इस पर आरोपी फरार हो गया। घर लौटने पर परिवार के सदस्यों को किशोरी ने पूरी घटना से अवगत कराया। इस पर पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है की पुलिस करवाई करने की बजाय मामले को रफा दफा कराने में लगी हुई है ।
सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है । मामले की जांच की जा रही है, आरोप सत्य पाया गया तो मुकदमा पजीकृत कर कारवाई की जाएगी ।