वलीदपुर। होली के पर्व को लेकर गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में अधिकारियों ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
दो मार्च को होली और मुस्लिम समाज का जुमा का दिन दोनों साथ मनाया जाएगा। अराजक तत्व कोई अशांति न फैला सके इसे मद्देनजर गुरुवार को थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक एडिशनल एसपी शिवाजी शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। एसपी ने लोगो से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील करने के साथ तथा अराजक तत्वों पर निगरानी रखने की बात कही। साथ ही होली के त्यौहार पर सुरक्षा के उद्देश्य से तैनात पीएसी और पुलिस के जवानों के ऊपर रंग न डालने की बात कही। इससे लोगों को पहचानने में दिक्कत होगी। बैठक में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार जावेद आलम, डा.धर्म सिंह, वसी अहमद, छोटू प्रसाद,महाबीर प्रसाद, ईश्वर दयाल , लालजी वर्मा,इमामुद्दीन, प्रधान अली,इमदाद जैदी, मु जाकिर मुनौव्रर अहमद, एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव ,आशुतोष सिंह, विष्णुकांत श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।