फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से परेशान एमबीए के छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। हलधरपुर क्षेत्र के अइलख इमिलिया गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात घर की छत में लगी अंगुसी से लटक कर आत्महत्या कर लिया। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। युवक मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। साथ ही गांव के लोग भी गमगीन हो गए थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अभिषेक मिश्र (30) पुत्र स्व. शशिकांत मिश्र अइलख इमिलिया थाना हलधरपुर का निवासी था। उसने एमबीए किया था, लेकिन बीते एक वर्ष से वह नौकरी के लिए परेशान था। नौकरी न मिलने से घर पर ही तनाव में रहता था। शुक्रवार को युवक की मां अपने बड़े बेटे को साथ लेकर दवा कराने गोरखपुर गई थी। अभिषेक घर पर अकेला था। युवक ने एक महीने पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उस समय युवक की मां ने देख लिया था। शुक्रवार को रात में वह अपने कमरे में छत की अंगुसी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना उसकी मां को फोन पर दिया। आनन-फानन में परिवार के लोग शुक्रवार की रात में घर पर इकट्ठा हुए और इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह को पुलिस को दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें