फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से 1.99 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सरौंदा गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके एक लाख 99 हजार 295 रुपये निकाल ले गए। इस बारे में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कसबे के मनी ट्रांसफर सेंटर पर काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम सरौंदा निवासी रवींद्र प्रसाद पुत्र स्व.राधेश्याम राम का चिरैयाकोट स्थित यूनियन बैंक रायपुर शाखा में खाता है। रवींद्र का आरोप है कि वह कसबे में संचालित मनी ट्रांसफर केंद्र पर 22 नवंबर 2018 को एटीएम कार्ड लेकर गया था।
विज्ञापन

वहां पर कार्यरत राजकुमार पुत्र फेंकू ने मेरे कार्ड से 2000 रुपए निकाल कर मुझे दिए। आरोप लगाया है कि इसी दौरान राजकुमार ने एटीएम कार्ड बदलकर मुझे दूसरा एटीएम कार्ड दें दिया।लगभग एक माह बाद 31 दिसम्बर राजकुमार बैंक पहुंचा तो उसे जानकारी हुई कि खाते से कई बार मेंएक लाख 99 हजार 295 रुपया निकाल लिए गए हैं। बैंक द्वारा उसे बताया गया कि आजमगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लखीमपुर गांव निवासी इंदु भारती पुत्री घनश्याम भारती नामक महिला का एटीएम कार्ड का उपयोग कर ये रुपये कई बार में निकाले गये हैं । पुलिस आरोपी राजकुमार पुत्र फेंकू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें