फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नकदी सहित हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बे के वलीनगर में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से रविवार की रात में चोर ताला तोड़कर दस हजार रुपये नगद और लगभग 60 हजार रुपयों के सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह दुकानदार को हुई। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने समाचार लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मनाजीत गांव निवासी शकील खान की चिरैयाकोट कस्बे के वली नगर मुहल्ले में इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान है। दुकान पर लगे ताले को चोरों ने रविवार की रात तोड़ दिया। दुुकान के कैश काउंटर में रखे गए दस हजार रुपये नगद चुरा लिया। साथ ही दुकान में रखे लगभग 60 हजार रुपयों के इलेक्ट्रानिक सामानों को चुरा लिया। सोमवार सुबह सात बजे जब दुुकानदार जब दुकान पर पहुंचा को दुकान का ताला टूटा मिला। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के दरवाजे पर खून गिरा हुआ देखा। इससे सभी ने अनुमान लगाया कि संभवत: ताला तोड़ते समय चोरों के हाथ में चोट लग गई जिससे वहां पर ढेर सारा खून गिर गया। इस बारे में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच करेगी और शीघ्र ही पुुलिस घटना खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें