फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर देने जा रही महिला से दो ने की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव की एक महिला से बुधवार की दोपहर कोतवाली आते समय गांव के दो लोगों ने मारपीट की। महिला गांव में दो लोगों द्वारा पुुरानी रंजिश के चलते धान की फसल बर्बाद करने पर शिकायत दर्ज कराने कोतवाली आ रही थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमा के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव निवासी लालता चौहान ने बताया कि गांव के रामबदन पुत्र चतुरी और उसके पुत्र अंजली ने पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को खेत में लगा धान की फसल उखाड़ने लगे। जब इसकी जानकारी उसे हुई तो वह मौके पर पहुंचकर विरोध की। इस पर दोनों ने उससे गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब इस संबंध में तहरीर देने कोतवाली आ रही थी तो दोनों ने पीड़वल मोड़ पर उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें