हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष भी गुरुवार को पहल करते नजर आए। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों की जानकारी दी।
गुरुवार को यातायात माह के तहत गाजीपुर तिराहा पर टीएसआई श्री प्रकाश शुक्ला और उनकी टीम द्वारा गाजीपुर तिराहे पर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रति जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और भाजपा के जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। और यातायात पुलिस के साथ मार्ग से नियम तोड़कर निकल रहे वाहन चालकों को रोक कर उनको गुलाब का फूल थमाते हुए नियमों की जानकारी दी। यातायात प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला ने बाइक सवार युवकों से हेलमेट पहनने की अपील की वहीं अवधेश कुमार ने लोडिंग चालकों से कहा कि वह ओवर लोड़िंग न करें। साथ ही दूसरे वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने की बात कही। पुलिस और दूसरे जिम्मेदारों द्वारा यातायात नियमों के तोड़ने पर कार्रवाई के बजाए गुलाब का फुल देकर उन्हें समझाने की इस गांधीगिरी से कई वाहन चालक शर्मिंदा नजर होते आए। और दुबारा यातायात नियमों के हिसाब से वाहन चलाने की वादा करते दिखे।
000000
इलसेट
डीएवी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम
मऊ। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्यन सिंह, अविकल पांडे , रोशन उपाध्याय एवं आसमा खातून ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की बात कही। इस मौके पर प्राचार्य देवभाष्कर तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, ऋषिकेश पांडे, सूर्यनाथ यादव, शरद पांडे ,विवेक शुक्ला, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।