फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो विद्यालय प्रबंधकों पर मुकदमा
विज्ञापन

सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश पर अमल नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। जिले के दो पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा तथा कूटरचना करने के आरोप में बीएसए ओपी त्रिपाठी ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीईओ को निर्देश दिया है। गत दिनों प्राथमिक विद्यालयों की मान्यता के लिए लगाए दस्तावेज फर्जी मिलने पर सात प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए गुरुवार को आदेश पर अमल नहीं हो सका था।
प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। कई विद्यालयों के प्रबंधकों ने कार्रवाई से बचने के लिए मान्यता के लिए विभाग में पत्रावलियां जमा किया है। सहायक निदेशक आजमगढ़ मंडल के निर्देश पर जब पत्रावलियों का सत्यापन किया गया तो बीआरएस खानपुर तथा सैयदा अमीर हायर सेकेंडरी स्कूल घोसी का अग्निशन विभाग का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। बीएसए ने दो प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए खंडशिक्षा अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालयों की मान्यता लेने के मामले में सत्यापन में फर्जी दस्तावेज मिलने पर सात विद्यालय प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया था, लेकिन आदेश पर अमल करने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी थी। जबकि खंड शिक्षा अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि सत्यापन के दौरान पत्रावलियों में फर्जी दस्तावेज मिलने पर दो प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें