वलीदपुर । मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की चपेट में आ गए। इस दौरान दरोगा की गर्दन मामूली रुप से कटी। घायल दारोगा को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती ईराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दरोगा को छुट्टी दे दिया। इस मामले में पुलिस पतंग उड़ा रहे युवक को हिरासत में ले लिया है।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला अतरारी स्थित मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एक युवक चाइनीज धागे से पतंग उड़ा रहा था, कि कोतवाली के एसएसआई लालमणि मोटरसाइकिल से खैराबाद चौकी पर जा रहे थे। वे अभी मुबारकपुर मुख्य मार्ग पर स्थित स्कूल के पास पहुंचे ही थे, कि चाइना का प्रतिबंधित धागा उनके गर्दन में आकर फंस गया। इस दौरान दरोगा की गर्दन कट गई। जख्मी हुए दरोगा के गले से खून का रिसाव होने लगा। इस दौरान स्थानीय लोग दरोगा को उपचार के लिए नजदीक में मौजूद एक प्राइवेट अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराए। बताया जाता है कि पांच टांका लगाने के बाद डाक्टर ने दरोगा को छुट्टी दे दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची अन्य पुलिस कर्मी घटना से अवगत होने के बाद पतंग उड़ाने वाले युवक को हिरासत में लेकर मंझे के बारे में पूछताछ करने में जुटे थे।