मऊ। स्वॉट टीम ने रविवार की देर शाम को रानीपुर मोड़ से एक मोबाइल चोर को पकड़ा। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीस मोबाइलों को बरामद किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पकड़ा गया आरोपी फरीद अहमद शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुरा मुहल्ले का निवासी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जुलाई 2017 में रानीपुर बाजार में मोबाइल की दुकान से हुई चोरी की घटना की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस दुकान स्वामी के तरफ से उपलब्ध कराए गए आईएमईआई नंबरों को सर्विलांस पर लगाई थी। इस बीच चोरों तीन मंहगी मोबाइलों को अब प्रयोग में लाया। इस दौरान जैसे ही मोबाइल में सिम डाला गया, पुलिस चोर का पता लगाने में जुट गई। पुलिस ने रविवार की रात फरीद अहमद को दबोचा। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर उसने चुराई गई अन्य मोबाइलों को बरामद करा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला की मानें तो आरोपी से पूछताछ की जा रही है।