फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे की नोंक पर 34 हजार रुपये और एटीएम कार्ड लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के परासखांड़ के पास सोमवार की रात लगभग 10 बजे बदमाशों ने असलहे के बल पर एक एजेंट से 34 हजार नकद समेत मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिये। पुलिस इस घटना को उचक्कागिरी बता रही है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर जबरन बदलवा दी है। पुलिस ने उचक्कागिरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वलीदपुर नगर पंचायत के मोहल्ला भीटी का मूल निवासी मुकेश प्रसाद गुप्ता पुत्र बांकेलाल गुप्ता राष्ट्रीय सहारा बैंक में एजेंट है। वर्तमान में वह मुहम्मदाबाद गोहना नगर के गांधीनगर मोहल्ले में रहता है। रोज की भाँति अपनी माँ के लिए शाम को टिफिन में खाना लेकर वलीदपुर नगर पंचायत के भट्टी पर पुराने मकान में गया था। यहां से अपने ग्राहकों से बैंक का पैसा वसूली कर मोटर साइकिल से मुहम्मदाबाद गोहना जा रहा था। पहले से ही घात लगाए दो मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने परासखांड़ के पास असलहा दिखाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने एजेंट की बाइक की चाभी निकाल लिया। इसके बाद बाइक की डिग्गी में एक बैग में रखे 34 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज रखे थे, जबरन निकाल लिया। जाते जाते बदमाश एजेंट का मोबाइल भी छीन ले गए। शोर सुनकर मोहल्ले के दर्जनों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर डायल पुलिस को दिया, जिस पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने रात में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने घटना की खानापूर्ति करते हुए लूट का मुकदमा दर्ज न कर घटना को उचक्कागिरी दिखाकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उससे जबरन तहरीर बदलवा दी। इसको लेकर व्यापारियों और निवासियों में आक्रोश है। सीओ राज कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर नहीं बदलवाई है। घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें