फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पास और भी बहुत से काम है

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ठगी के मामले में कार्रवाई के नाम पर लगातार सात दिन दौड़ाने के बाद आठवें दिन कोतवाली पुलिस ने दो टूक जबाब दिया कि पुलिस के पास और भी बहुत से काम है, कहां तक इस मामले को लेकर ढोती रहे। संबंधित दारोगा का दो टूक जबाब सुनकर पीड़ित अवाक रह गया। इस दौरान पुलिस आश्वासन की घुट्टी पिलाने के बाद उसकी रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले का है, बीते 28 दिसंबर को निजामु्द्दीनपुरा मुहल्ला निवासी सेवा निवृत्त अवर अभियंता सूर्य नारायन सिंह के घर पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। इस दौरान युवकों ने घर पर मौजूद सूर्य नारायन सिंह और उनकी पत्नी को अपने झांसे में लेकर पीतल के सामनों को चमकाने की बात रखे। इस दौरान वृद्घ दंपत्ति उनके झांसे में आकर घर में मौजूद पीतल के सामनों को साफ कराए। बाद में युवकों ने चारा फेंका कि सोने के आभूषणों को भी वो चमका सकते है। युवकों के झांसे में आए वृद्घ दंपत्ति ने उन्हे आभूषण साफ करने के लिए दे दिया। दोनों युवक मौका देखकर दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण लेकर चंपत हो गए।
ठगी का शिकार होने का शिकार होने पर पीड़ित ने इसकी सूचना 100 डायल नंबर पर दिया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में संबंधित चौकी प्रभारी भीटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया। साथ ही पीड़ित को कोतवाली बुलाकर तहरीर आदि लिया। लेकिन अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं गई। पीड़ित की मानें तो उन्होंने घर में लगे सीसी टीवी फूटेज आदि दरोगा को उपलब्ध कराया। इसमें युवकों के बाइक का नंबर भी अंकित है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में बात करने पी सीओ नगर आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, पीड़ित मेरे पाए आए तो हम कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें