दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर गांव में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट हा गई। इसमें दोनों तरफ से दो लोग घायल हुए।
नेवादा गोपालपुर गांव में मस्जिद का निर्माण हो रहा है। आपस में तय हुुुुआ था कि जो मस्जिद के निर्माण के लिए समान लाएगा, वह चंदा नहीं देगा। जो चंदा देगा वह सामान नहीं लाएगा, इसी बात को लेकर दो गुटों में तू तू मैं मैं के बाद मारपीट हो गई। घायलों में एक पक्ष से जाकिर और दूसरे पक्ष से अफजल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले गई।