मऊ। कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर धरने पर बैठने के बाद दक्षिण टोला थाना क्षेत्र की पुलिस ने 13 वर्षीया किशोरी के साथ गैंग रेप के आरोपियों के विरुद्ध मंगलवार की देर शाम को केस दर्ज कर लिया है।
घटना 20 जुलाई की है। जब किशोरी की मां अपने मायके गई थी। तभी गांव के कुछ मनबढ़ ने नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। विवश होकर पीड़िता को लेकर उसकी मां मंगलवार को कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर धरने पर बैठ गई। पीड़िता की तहरीर पर दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़िता को लेकर उसकी मां धरने पर बैठ गई। इस घटना को एसपी ने प्रमुखता से लिया। एसपी की फटकार के बाद दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने आरोपी तसलीम, कल्लू और शकील सहित कुछ अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ सिटी राजकु मार का कहना है कि मुकदमा मंगलवार को दर्ज हो गया था, पीड़िता को जानकारी ही नहीं थी।