फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में बुधवार को भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई।इसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहला मामला क्षेत्र के गुरूम्हां गांव का है। जहां रमेशचन्द यादव बुधवार की सुबह अपने पुत्र अभिषेक यादव के साथ धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करवा रहा था। इसी बीच गांव के ही बृजभान यादव के परिजन खेत पर पहुंचे और रमेश से मेड़ काटने को लेकर कहासुनी के बाद दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरा मामला रोपनपुर नेमडाड़ का है। शमशेर अहमद पुत्र अब्दुल समद ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अमीर खान व उमर खान पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पीड़ित पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें