फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के साथ लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को सुल्तानपुर नहर के पास से एक जून को मोबाइल लूट का पर्दाफाश करने के साथ दो आरोपियों को एक तमंचा के साथ गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से आधा दर्जन मोबाइल को बरामद करने में सफलता पाई । इस संबंध में कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि मंगलवार को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि असना नहर पुलिया के पास मझवारा की तरफ से दो अपराधी आरहे है। इस पर कोतवाल सच्चिदानंद यादव टीम के साथ असना नहर पल पर पहुंच कर इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद दक्षिण की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मोटरसाइकिल से चलरहे युवक ने अपना नाम अनिल चौहान पुत्र रामनगीना तथा पीछे बैठे ने अपना नाम राहुल चौहान पुत्र कृष्ण मुरारी निवासीगण भेलउरचंगेरी घोसी बताया। तलाशी में राहुल चौहान के पास से एक अदद 315बोर तमंचा, ,तीन मोबाइल तथा मोटरसाइकिल चला रहे अनिल चौहान के पास सेतीन अदद मोबाइल बरामद हुआ। राहुल और अनिल ने बताया कि एक जून को सुल्तानपुर नहर पुल से मोबाइल को लूटे थे। बाकी को असना नहर व राघौली के साथ अन्य स्थानों से लूट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें