वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षत्रे के भाटीकला गांव स्थित एक कॉलेज में गुरुवार की रात घुसकर कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने 32 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। महाविद्यालय में चोरी की घटना की जानकारी कर्मचारियों को शुक्रवार को विद्यालय खोलने के दौरान हुई। घटना को लेकर कॉलेज के समिति अध्यक्ष ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी, जहां पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार कॉलेज के समिति अध्यक्ष रामाधार पासवान ने बताया कि भाटीकाला गांव स्थित दीप निकेतन महाविद्यालय है। गुरुवार की शाम कॉलेज का काम समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक- कर्मचारी घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब कॉलेज खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो पाया कि कॉलेज के कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। जबकि अंदर रखे आलमारी के लॉकर में रखा 32 हजार रुपये नकदी गायब है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने महाविद्यालय के समीप काली मंदिर के दान पेटी का को तोड़कर उसे जमा 3 हजार भी चुरा ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।