राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर रविवार को कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर निष्पक्षता पूर्वक मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बिना किसी दबाव, प्रलोभन, भाषा, समुदाय के निष्पक्षता पूर्वक मतदान करने का संकल्प लिया।
डीएम ने दस नये मतदाताओं जय चौहान, राजन, विशाल, आदिल , पूजा आरिफ दाऊद, आफताब और संतोष आदि को पहचान पत्र का वितरण किया। एडीएम समीर वर्मा, एसओसी आलोक सिंह सहित अन्य जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर विकास भवन में सीडीओ यूएन सिंह और सदर तहसील में सीआरओ गिरिजेश त्यागी और एसडीएम जगदंबा सिंह के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई।
नगर पालिका के मीटिंग हाल में आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विद्यासागर यादव के नेतृत्व में राजेश कुमार, नरेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद, धर्मेंद्र पांडेय, माया शंकर सिंह, गफ्फार, अमीर फैसल, एहसान, बृजेश,अब्दुल अली, इंद्रकुमार, रेयाज अहमद, दिवाकर, सरफराजअहमद, हेसामुद्दीनआदि निर्भीकता और निष्पक्षता पूर्वक मतदान की शपथ ली। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शहर के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। डीसीएसके पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार, डा.राकेश कुमार, नेहरु युवा केंद्र के समन्वयक पीआर पासवान, ओम प्रकाश मिश्र ने निर्भीकता पूर्वक मतदान करने का आह्वान किया।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों पर स्वच्छ मतदान के प्रति संकल्प लिया गया और बिना किसी भेदभाव और दबाव और प्रलोभन के निर्वाचन में भाग लेने का निश्चय लिया गया। बापू इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, अध्यापकों और अभिभावकों ने स्वच्छ मतदान के लिए शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य उपेंन्द्र नाथ राय, राधेश्याम शाही, विजय शंकर तिवारी, सत्यप्रकाश राय, बालचंद यादव, युगल किशोर राय, अजय कुमार तिवारी, राज कुमार मिश्र, मनोज कुमार राय,अशोक कुमार राय,अशोक कुमार सोनकर, गिरीश चंद राय,रामनाथ यादव ,शंभू , रणजी