फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाकपा ने बूथ स्तर को सक्रिय करने और जनसंपर्क करने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घोसी। स्थानीय नगर के करीमुद्दीनपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला काउंसिल की बैठक रविवार को किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने एवं जनसंपर्क तेज करने की रणनीति बनी।
जनसंघर्ष की रणनीति के साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा हमेशा किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों एवं शिल्पकारों की आवाज बनकर खड़ी रही है।
विज्ञापन

आगामी चुनाव में भाकपा जनता के असली मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी। आम जनता के हक की लड़ाई को और तेज करेगी। जिला मंत्री राम अवतार ने कहा कि किसान और मजदूर आज भी सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। रोजगार के अभाव में युवा वर्ग निराश है। छोटे शिल्पकार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। भाकपा इन सभी वर्गों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है।
आगे भी सड़कों से लेकर विधानमंडल तक आवाज उठाती रहेगी। पूर्व जिला मंत्री रामसोच यादव ने कहा कि आज जरूरत है कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संगठन की नीतियों को समझाएं और संघर्ष की परंपरा को जीवित रखें। भाकपा ही वह ताकत है जो आम जन की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य काउंसिल सदस्य रामकुमार भारती, पूर्व जिलामंत्री विनोद राय, शेख हिसामुद्दीन, गुफरान अहमद, मनोज कुमार, जयराम यादव, उदयनारायण राय, रमेश सिंह, बृजमोहन पांडेय, रामचंद्र भारती, फखरे आलम, इकबाल, अनीस खान, रामजीत, परवेज अहमद, सुभाष चक्रदेवा आदि ने अपने विचारों को रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें