फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मांगें नहीं मानीं तो लखनऊ में सत्याग्रह करेंगे न्यायालय कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को न्यायालय कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की गई। कर्मचारियों ने कहा कि शासन स्तर से मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत न्याय पाने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया गया। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 13 सितंबर को सभी कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
ज्ञापन के माध्यम से शासन तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद दो अक्तूबर को तिरंगा यात्रा निकालकर कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि इसके बावजूद यदि उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री विश्व प्रताप, आफताब नोमानी, राजभूषण सिंह, आनंद चौबे, लक्ष्मण कुमार यादव, इकबाल, पारसनाथ यादव, कमलेश राय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें