फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत, खेत में तरबूज की रखवाली करते समय हुआ हादसा

Tue, 06 May 2025 10:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां तरबूज की खेत की रखवाली के रहे पति- पत्नी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में मौसम के कहर से दो लोगों की जान चली गई। देर रात में आंधी- बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत हो गई। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा ठैचा ग्राम पंचायत के रेता पुरवा में दंपती तरबूज की खेती की निगरानी के लिए खेत में सो रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठैचा के निवासी कांता राजभर (55) ने तरबूज की फसल उगाई है। हर दिन की तरह रात में वह अपने खेत पर अपनी पत्नी  वालकेसिया देवी (53) के साथ निगरानी के लिए सोने गए थे। रात में सोते समय बिजली मड़ई पर गिरी। जिससे पति-पत्नी दोनों की झुलसकर मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आने से पहले रेल पटरी पर लेट गया शख्स, ट्रेन से कटकर हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दंपति के घर न आने पर परिजन उन्हें बुलाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इससे पहले सोमवार की शाम पांच बजे सेहबरपुर निवासी लालचंद राजभर की बिजली चपेट में आने से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें