फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी नगर पंचायत कार्यालय में जमीन पर बैठे सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। आदर्श नगर पंचायत घोसी में सभासदों और चेयरमैन का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। नगर पंचायत के आधा दर्जन सभासद सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन कार्यालय के सामने गैलरी में जमीन पर बैठ गए। जन सुनवाई होने के कारण सभासद अपने-अपने वार्डों से लेकर आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए काफी देर तक बैठे रहे।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप था कि नगर पंचायत चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के कार्यालय पर ताला लटका रहा। आरोप लगाते हुए कहा कि जनता समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंच रही है। लेकिन चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के कक्ष पर ताला लटका है। जिससे आमजन की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
आरोप लगाया कि प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही है । सभासदों का कहना था कि चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी अक्सर कार्यालय से गायब रहते हैं। जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। चेतावनी दी कि यदि कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभासद संघ के अध्यक्ष जुल्फेकार अहमद, माजिद अंसारी, आफ़ताब अहमद, सरफ़राज़ अहमद, अजीत सोनकर, सागर कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें