मऊ।रविवार को बीएचयू से 196 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें हॉटस्पॉट क्षेत्र हठ्ठीमदारी का एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिला है।वहीं शेष रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 167 पहुंच गई।इसके साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 81 पहुंच गई है, इसमें 65 अकेले शहर क्षेत्र के हैं।
रविवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से रविवार को 196 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें हठ्ठी मदारी नािवासी एक व्यक्त िकोरोना संक्रमित होना पाया गया। बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।बोले कि इस मरीज को लेकर जिले में मरीजों की कुल संख्या 167 पहुंच गई है। इसमें 81 एक्टिव मरीज है, जबकि 83 मरीज इलाज के बाद उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।वहीं तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 7608 संदिग्धों का सैंपल भेजा गया है।इसमें 6248 प्राप्त हो चुकी है। इसमें 167 मरीज पॉजीटिव मिले है।