फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के युवाओं में लकड़ी काटने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। नगर स्थित रेलवे स्टेशन के पूरब करीमुद्दीनपुर (बगही) एवं भटौली मलिक जैनापुर के युवाओं के बीच पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद को 100 नंबर पुलिस को बढ़ा चढ़ाकर बता देने से घोसी कोतवाली के साथ दोहरीघाट की पुलिस हलकान रही। मौके पर पहुंची पुलिस की तत्परता से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

घोसी नगर के कारीमुददपुर बगही मुस्लिम बस्ती के कुछ युवक शनिवार को मोहल्ला से दक्षिण तरफ मालिकाभटौली, जैनापुर की सीमा से सटे भाट्ठाभीटा पर पेड़ काटने गये थे। जहां उनका जैनापुर के युवकों से हल्का विवाद हो गया। रविवार को शाम लगभग पांच बजे कारीमुद्दीपुर बगही के लकड़ी काटने गए युवक अपने और साथियों के साथ भठ्ठाभीटा पर पेड़ काटने के साथ बदला लेने गए। पेड़ काटने लगे। इसकी सूचना पाकर जैनापुर के भी युवक रोकने पहुंच गए।इस बीच मालिकाभटौली जैनापुर के किसी ने मोबाइल से 100 नंबर पुलिस को सूचित कर दिया। दो समुदाय का मामला होने से जिला से सूचना प्रसारित होते ही सीओ धनंजय मिश्रा के साथ कोतवाल कुमुद शेखर सिंह पुलिस बल के साथ और दोहरीघाट एसओ सच्चिदानंद यादव भी दलबल के साथ घटना स्थल रसूलपुर बताने के अनुसार पहुंच गए। किसी को न पाकर जानकारी लेकर जैनापुर गांव पहुंचे। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही सभी हट गए। घटनास्थल पर पुलिस को मात्र जलाने के लिए सूखी लकड़ी काटने का मामला मिलने पर चैन की सांस लिया। साथ ही लकड़ी काट कर ले जा रहे कम उम्र के दो लड़कों को पकड़ लिया। जिनको दोनो पक्षों में सहमति होने पर छोड़ दिया। संभावित मारपीट की घटना पुलिस की तत्परता के चलते टल गई । कोतवाल कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि जिले पर दो समुदायों के बीच मारपीट की सूचना पर सीओ के साथ पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। मामला मात्र जलाने के लिए लकड़ी काटने का विवाद था। िकसी ने बढ़ाचढ़ा कर बता दिया था ।किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं किया है। पहले घटना स्थल रसूलपुर बताया गया, बाद में जानकारी मिली कि जैनापुर के उत्तरी सीमा पर है। पूरी तरह से शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें