फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधूरा रह गया चार पुलों का निर्माण, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। दोहरीघाट से बलिया जाने वाली दोहरीघाट पंप कैनाल पर पर बन रहे 16 पैदल पुलों में से चार का निर्माण कार्य अधूरा है। पिलर खड़ा करके लिंटर नहीं लगाया गया है। जबकि सिंचाई विभाग को जुलाई के पहले सप्ताह तक कार्य पूरा करना था। इससे दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बाधित है।
विज्ञापन

दोहरीघाट पंप कैनाल पर मऊ और बलिया जिले में 16 संकरे पैदल पुल बनाए गए थे। बाद में आबादी बढ़ने व वाहनों के आने जाने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए ग्रमीणों ने संकरे पुल के स्थान पर नए चौड़े पुल बनाने की मांग की थी। सिंचाई विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए शासन से 10 करोड़ रुपये पास हुआ था। बनगांवा, नदवल, भरथिया, मझवारा, बरौली, पंसरवा आदि 16 गांवो में स्थित पैदल पुलों को तोड़कर निर्माण शुरू हुआ।
इनमें से 12 पुलों को का निर्माण पूरा कर लिया गया है। लेकिन मझवारा, खैरामुहम्मदपुर समेत चार पुलों का पिलर खड़ा करके छोड़ दिया गया है। कार्यदायी संस्था को जुलाई के पहले सप्ताह तक निर्माण कार्य पूरा करना था। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते कार्य अधूरा है। जिसके चलते स्कूल आने जाने वाले बच्चों और अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोग अधिक दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इससे लोगों का धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सिंचाई विभाग के जेई प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि इस समय किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। इसलिए काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें