फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू

विज्ञापन
सब स्टेश्ान
विज्ञापन
 क्षेत्र के काछीकला गांव में प्रस्तावित 33 केवीए के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। विद्युत उपकेंद्र में मशीनों के लगने के साथ ही खंभे भी गड़ने शुरू हो गए हैं। जल्द ही इस विद्युत उपकेंद्र का लाभ नगरवासियों को मिलना शुरू हो जाएगा। इस सब स्टेशन का संचालन होने से  कोपागंज क़स्बा सहित आसपास के गांवों को लो बोल्टेज सहित अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी।     
विज्ञापन

    
 कोपागंज नगर पंचायत तथा आस-पास के गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए सपा शासनकाल में  स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत  काछीकला गांव में विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत किया गया था। विद्युत उपकेंद्र की लागत 4.25 करोड़ अनुमानित की गई थी। इसके बाद सब स्टेशन का शिलान्यास तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक  द्वारा 22 अगस्त 2015 को किया गया था। शिलान्यास के साथ ही विवादों में घिर जाने के कारण तीन वर्ष बाद कार्य शुरू नहीं हो सका।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सांसद तथा जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी के प्रयासों से सबस्टेशन का कार्य फ़रवरी 2018 में शुरू हुआ। इसके बन जाने से कोपागंज क़स्बा तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली समस्या दूर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें