फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के दरवाजे पर विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

विज्ञापन
किसानों के समर्थन में नगर के बलिया मोड़ पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाते सिटी म? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस नेता भाजपा विधायक के दरवाजे पर विरोध करने जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता बलिया मोड़ पर पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने बताया कि बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर सरकार को कुंभकर्णी निद्रा से जगाने के लिए किसान दिवस पर विरोध कर रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दी। नगर अध्यक्ष ने बताया कि अपनी बात मनवाने के लिए सरकार दमनकारी हथकंडा अपना रही। ताकि लोग सरकार की सच्चाई को उजागर न कर सकें। विरोध प्रदर्शन करने के दौरान नगर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा के साथ ओमप्रकाश ठाकुर, कैलाश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, राजमंगल यादव व गौरव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें