फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ पर सड़क जामकर  बैठकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत- स्वय
विज्ञापन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर बुधवार को नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ पर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग जाम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चरम पर पहुंच चुकी है। छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए दिल्ली में उन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन

जब विपक्ष के नेता इसका विरोध करने निकले तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। राजमंगल यादव ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और छात्रों पर जुल्म ढाने वाले मंत्रियों को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सड़क से जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विरोध प्रदर्शन में ओमप्रकाश ठाकुर, महक पांडेय, रामकेश सिंह पटेल, फहद कादिर, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान, शाहिद फारूकी, ब्रह्मानंद पांडे, रमन पांडे, विनय कुमार गौतम, सुरेश राजभर, उदय प्रताप राय, अमरनाथ योगी और प्रेम लता पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें