कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया और समाज का एकरूपता का संदेश दिया। बताते चलें कि कांग्रेस द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में आह्वान किया गया था कि सभी कार्यकर्ता रक्तदान करें लिहाजा पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान अभियान चलाया।
जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना किया।एक निजी हॉस्पिटल में शहर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष साथ कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी नेता हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस के ही नहीं पूरे देश के निर्विवाद नेता हैं और उनकी सोच गरीब असहाय लोगों के लिए बराबर रही है। इस दौरान संजय यादव, गौरव राय, रमन पांडेय, सलमान, जमशेद आदि शामिल रहे। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया।