महासो रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसे में गांव के ही छह बच्चों की मौत एवं
घायलों का हाल जानने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग उनके घर पहुंचे।
परिवारों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने
गांव महासो पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शुक्रवार को सपा के
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मृतक एवं घायलों के परिवार को
आर्थिक सहायता देकर सिर्फ आंसू पोंछने का कार्य किया है। जरूरत पड़ी तो वह
भी घायलों को अपने निजी धन से इलाज पर पैसा खर्च करेंगे। मानव रहित
क्रासिंग गरीबों की जान की दुश्मन बन गई हैं। इस पर अधिक से अधिक रेलवे को
धन खर्च कर सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। गांव में पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने
वालों में भाजपा के पूर्व राजस्व मंत्री फागू चौहान, पूर्व मंत्री श्रीराम
सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव
मुन्ना, लालबहादु यादव, रवींद्र यादव, अशोक यादव, धर्मप्रकाश यादव आदि रहे।
इसी तरह से समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक
शुक्रवार को बढुआगोदाम में हुई। रेल हादसे में मारे गए स्कूली बच्चों की
मौत पर शोक प्रकट किया गया। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, अजीत यादव, नदू सिंह,
अभय विश्वकर्मा, छन्नू यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में
राष्ट्रीय लोकदल ने पार्टी कार्यालय पर पर शोक प्रकट किया। साथ ही मृतक
बच्चों के परिजनों को 20 लाख तथा घायलों को पांच-पांच लाख रुपया मुआवजा
देने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव देवप्रकाश राय, देवेंद्र सिंह,
श्रीकांत श्रीवास्तव, विरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। घोसी संवाददाता के
अनुसार घोसी संघर्ष समिति की बैठक यािहया मार्केट में हुई। इसमें रानीपुर
थाना क्षेत्र के महासो में रेल हादसे में स्कूली बच्चों की मौत पर शोक
प्रकट किया गया।इस दौरान अरविंद पांडेय, इंतेखाब आलम, मुस्के जमाल, नौशाद
खान, खुर्शीद खान, अनुज पांडेय, सचिन तिवारी, जियाउद्दीन आदि शामिल थे।