नगर क्षेत्र के हिन्दी भवन में रुलर हेल्थ कार्यशाला को संबोधित करते डा.देवेन्द्र चौहान।
नगर क्षेत्र स्थित हिंदी भवन में गुरुवार को रुलर हेल्थ सोसाइटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ग्रामीण चिकित्सकों के उत्पीड़न और उनके उपर हो रहे हमलों की निंदा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा.रामाकांत यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जहां वरिष्ठ चिकित्सक जाने में संकोच करते हैं। वहा भी ग्रामीण चिकित्सक त्वरित पहुंचकर अपनी सेवाएं देता है। इसके बाद भी ग्रामीण चिकित्सकों को बार-बार झोलाछाप करकर जलील किया जाता है। पूरे प्रदेश में ऐसे चिकित्सकों की संख्या 3लाख से ज्यादा है।
कहा कि मजे कि बाद यह है कि ग्रामीण चिकित्सकों का विरोध जनता नहीं स्वंय बड़े चिकित्सक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को संगठित होकर कार्य करने की जरुरत है। जिससे सभी चिकित्सकों का मान सम्मान बना रहे। बैठक में मुख्य रुप से डा.अशोक सिंह, डा.जियाउल हक, डा.रमेश, डा.गुफरान, डा.जयप्रकाश, डा.फूलचंद, डा.अभिमन्यु सिंह, डा.देवेन्द्र चौहान डा.कल्पनाथ शर्मा, डा.अब्बास, डा.इरफान आदि लोग मौजूद रहे।