फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीडीह गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां। विकास खंड दोहरीघाट अंतर्गत ग्राम सभा गौरीडीह में दिनों के अंदर हुई दो मासूमों की मौत के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को गौरीडीह गांव में शिविर लगाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजान अहमद की देख रेख में मरीजों का चेकअप करके दवा का वितरण किया गया। विभागीय टीम ने क्लोरीन, मेट्रोजिल टेबलेट ,ओआरएस पैकेट वितरित किए। टीम के सदस्यों ने हैंडपंपों का पानी जांच के लिए लिया। इस अवसर पर 110 मरीजों का परीक्षण किया गया। बलिराम निषाद के घर के सामने लगे हैंडपंप के पास लगे पानी और नाली में जमा हो रहे गंदे पानी को निकालने की सलाह स्वास्थ्य टीम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें