फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाम कटने की आशंका पर जताई गई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को हुई। इसमें मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं द्वारा फॉर्म जमा न किए जाने और इसके कारण नाम कटने की आशंका पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों के कारण भाजपा की लोकप्रियता शहरों, गांवों, कस्बों और हर वर्ग में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी कारण से वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची से कट जाता है या छूट जाता है, तो यह पार्टी के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची का गहन अवलोकन करें। यदि किसी मतदाता का नाम त्रुटिवश, फॉर्म न भरे जाने के कारण कट गया हो, तो तत्काल आवश्यक फॉर्म भरवाकर उसका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रवीण गुप्ता, दुर्गविजय राय ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता फतहपुर मंडाव के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह और संचालन जिला संयोजक आईटी विभाग अमित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भरत भैया, राष्ट्रकुंवर सिंह, सचिंद्र सिंह, शिवदेनी उर्फ साधू, राधेश्याम सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशांत गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें