फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुण्यतिथि खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज के शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को कॉलेज के सभागार में हुई। इसमें कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक रहे डॉ. राघवेंद्र बहादुर सिंह की पुण्यतिथि को खेल दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष चार जनवरी को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर एक सप्ताह तक शिक्षण संस्थानों में छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा ताकि विद्यार्थियों में खेल के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना आ सके। स्थानीय स्तर पर अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा।
डॉॅ. राघवेंद्र बहादुर सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता एक और दो जनवरी 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर में और तीन और चार जनवरी को दयानंद इंटर कॉलेज इटैली में आयोजित होनी है। 23 दिसंबर को रतनपुरा ब्लाॅक के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख एवं पूर्व प्रबंधक कपिल देव सिंह की पुण्यतिथि मनाए जाने की तैयारी की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सुरेश बहादुर सिंह, प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें