फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से कंप्यूटर गोदाम में लगी आग

Mon, 31 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सहादतपुरा स्थित चर्च कंपाउंड में मौजूद एक कंप्यूटर के गोदाम में शनिवार की रात शार्टसर्किट से आग लग गई। इस अगलगी में लाखों के कंप्यूटर जलकर राख हो गये। इस संबंध में गोदाम के मालिक अजीत कुमार सिंह ने शहर कोतवाली को लिखित रूप में सूचना दी।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र के सहादतपुरा नई बस्ती निवासी अजीत कुमार सिंह पुत्र स्व. राधाकृष्ण सिंह की नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित चर्च कंपाउंड परिसर में चेतना कंप्यूटर नाम से दूकान है।


बगल में ही उसका गोदाम भी स्थित है। हर दिन की तरह शनिवार की शाम को भी अजीत अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। करीब 11 बजे उन्हें किसी ने सूचना दिया कि उनके गोदाम से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन



 इसकी सूचना फायरब्रिगेड को देते हुए वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से आनन फानन में गोदाम और दूकान का ताला खोला। काफी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड के साथ आए कर्मचारियों ने काबू पाया। इस दौरान  कई लाख के कंप्यूटर जलकर राख हो गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें