फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर केस की गुत्थी उलझी

Fri, 11 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बैसवाड़ा मुहल्ला निवासी दंपती हत्याकांड की  गुत्थी दूसरे दिन भी पहेली बनी हुई है। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है लेकिन अभी उसे कोई सफलता मिलती नहीं दिख रही है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी है। मजदूरों से भी घंटों पूछताछ के बाद अभी तक कुछ हासिल नहीं हो सका है। पुलिस की नजर अब प्रापर्टी के विवाद सहित किसी नजदीकी लोगों पर है। 
विज्ञापन



घोसी कोतवालीक्षेत्र के बैसवाड़ा निवासी अकील अहमद एवं उसकी पत्नी शकीला की गला रेतकर बुधवार की रात हत्या कर दी गई। वे रेलवे में नौकरी से पांच साल  पहले रिटायर हुए थे। अकील अपनी पत्नी शकीला के साथ रहते थे। उनकी दो पुत्रियां शादी के  बाद अपने-अपने चली गई थी। घर पर इन दिनों एक कमरे का पांच दिन पूर्व से  निर्माण हो रहा था।


घटना के बाद अकील की बहू के परिवार जनों सहित मजदूरों एवं प्रापर्टी के विवाद के साथ ही लूट के बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।  इस मामले में ज्यादा संभावना है कि किसी नजदीकी व्यक्ति के रंजिश या प्रापर्टी या फिर लूट की नीयति से  घुसे लुटेरों ने ही घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन



बहरहाल पुलिस इस मामले में घटना के दूसरे दिन भी अभी अंधेरे में ही तीर चला रही है। कई लोगों से पूछताछ के बाद भी अभी तक कोई स्पष्ट दिशा पुलिस को नहीं मिल रही है जिस पर चलकर वह हत्यारों तक पहुंचा जा सके। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय का कहना है कि जांच चल रही है। कुछ क्लू मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें